बीसीसीआई अध्यक्ष ने किया बोर्ड के पहले सीईओ का स्वागत (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बोर्ड के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में बुधवार को अपना कार्यभार संभालने वाले पूर्व मीडिया पेशेवर राहुल जोहरी का स्वागत किया।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मानते हुए सीईओ की नियुक्ति का फैसला किया गया है।

ठाकुर ने ट्वीट किया, “बीसीसीआई टीम में स्वागत है। क्रिकेट के बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करने का इंतजार है।”

इससे पहले बोर्ड ने अपने नए सीईओ का स्वागत किया है।

बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में कहा, “बोर्ड, सीईओ राहुल का स्वागत करता है। उन्होंने आज (बुधवार) से अपना कार्यभार संभाला है।”

वह बोर्ड सचिव अजय शिर्के को रिपोर्ट करेंगे। बोर्ड की नियमावली के अनुसार, सचिव में सभी कार्यकारी शक्तियां निहित होती है। हालांकि, यह और बात है कि नियमावली खुद ही जांच के दायरे में है।

इससे पहले, राहुल एशिया पेसिफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ‘डिस्कवरी नेटवर्क’ के साथ दक्षिण एशिया के लिए महाप्रबंधक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493