शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 46 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.97 अंकों की तेजी के साथ 26,713.93 पर और निफ्टी 19.85 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,179.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 16.50 अंकों की तेजी के साथ 26,684.46 पर खुला और 45.97 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 26,713.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,857.25 के ऊपरी और 26,671.86 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स (4.98 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.54 फीसदी), भारती एयरटेल (3.17 फीसदी), आईटीसी (2.60 फीसदी) और टीसीएस (2.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारतीय स्टेट बैंक (3.39 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.08 फीसदी), भेल (2.03 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.96 फीसदी) और सिप्ला (1.49 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.10 अंकों की तेजी के साथ 8,179.20 पर खुला और 19.85 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 8,179.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,215.35 के ऊपरी और 8,171.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 33.72 अंकों की गिरावट के साथ 11,332.32 पर और स्मॉलकैप 20.57 अंकों की तेजी के साथ 11,162.99 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 6 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.83 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.60 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.83 फीसदी) और गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.52 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.19 फीसदी), वित्त (0.70 फीसदी), औद्योगिक (0.67 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.61 फीसदी) और वाहन (0.60 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,313 शेयरों में तेजी और 1,327 में गिरावट रही, जबकि 152 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493