फुजीफिल्म ने दो इंस्टैंट कैमरे बाजार में उतारे

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। इंसटेंट फोटोग्राफी को बरकरार रखने तथा आज की सेल्फी पीढ़ी को आकर्षित करने के प्रयास में फुजीफिल्म इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड ने दो नए आधुनिक कैमरे ‘इंस्टैंट मिनी 8 जॉय बॉक्स’ एवं ‘इंस्टैंट फिल्म वैल्यू पैक’ भारतीय बाजार में उतारे हैं।

जॉय बाक्स मौजूदा इंस्टैंट मिनी 8 का आधुनिक संस्करण है जिसका नया फीचर सेल्फी लेंस आज के युवाओं में सेल्फी के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए पेश किया गया है। यह ऑल इन वन पैक 6,499 रुपये की कीमत पर 7 रंगों में उपलब्ध है। इसी तरह इंस्टैंट मिनी फिल्म वैल्यू पैक 100 फिल्म शीट्स है जिसकी कीमत 3500 रुपये है। इस तरह हर प्रिंट की लागत 35 रुपये आती है।

सेल्फी मिरर से युक्त मिनी 8 खूबसूरत और कॉम्पैक्ट डिजाइन से युक्त है। यह एक विशेष सेंसर के साथ आता है जो प्रकाश और वस्तु की दूरी को भांप लेता है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंडीकेटर के साथ ब्राइटनैस एडजस्टमेन्ट डायल भी है। यह 7 आकर्षक रंगों रसबरी, ग्रेप, व्हाईट, पिंक, ब्लू, यैलो और ब्लैक में उपलब्ध है।

इस बारे में फुजीफिल्म इण्डिया प्रा. लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक यसुनोबू निशियामा ने कहा, “सेल्फी की लोकप्रियता आजकल बहुत अधिक बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर इंस्टैंट मिनी 8 जॉय बॉक्स लॉन्च करने जा रहे हैं जो आज के युवाओं की हमेशा सेल्फी क्लिक करते रहने की जरूरतों को पूरा करेगा। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें देता है। हमें विश्वास है कि हमारे ये नए उत्पाद उपभोक्ताओं को खूब पसंद आएंगे। आने वाले समय में भी हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए उत्पादों का लॉन्च करते रहेंगे और उन्हें इंस्टैंट फोटोग्राफी के फायदे उपलब्ध कराते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493