पर्यटन सहयोग बढ़ाने के लिए भारत, कतर के बीच एमओयू को मंजूरी

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पर्यटन सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और कतर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

समझौता ज्ञापन के मुख्य उद्देश्यों में है- आपसी लाभ के लिए पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालीन सहयोग के लिए अनुकूल परिस्थितियों का सृजन, पर्यटन संबंधी विशेषज्ञों, प्रकाशनों, सूचनाओं/आंकड़ों और सांख्यिकी का आदान-प्रदान, कार्यक्रमों, प्रचार और विज्ञापन सामग्रियों, प्रकाशनों, फिल्मों और मीडिया के माध्यम से अपने पर्यटन उत्पादों का संवर्धन और विपणन, दोनों देशों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूर ऑपरेटरों/मीडिया और राय निमार्ताओं का आदान-प्रदान, दोनों देशों में पर्यटन क्षेत्र, टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और अन्य पर्यटन निजी क्षेत्र की कंपनियों और ब्यूरो के बीच सहयोग को प्रोत्साहन तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को प्रोत्साहन।

बयान के मुताबिक कतर भारत के लिए एक उभरता हुआ पर्यटन स्रोत है। वर्ष 2015 में कतर से लगभग 6,313 पर्यटक भारत आए थे। कतर भारत के लिए चिकित्सा और पर्यटन के मामले में एक संभावित बाजार है और इस क्षेत्र में भारत के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध कराता है। कतर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से इस उभरते हुए बाजार से आगमन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493