दाभोलकर हत्याकांड : सीबीआई ने पुणे, रायगढ़ में की छापेमारी

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय तर्कवादी व महाराष्ट्र के लेखक नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दो संदिग्ध दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के पुणे तथा रायगढ़ के पनवेल स्थित घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कहा कि उसे कुछ दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा अन्य सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जानी है।

एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने नौ मार्च, 2014 को एक मामला दायर किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई है। दाभोलकर की 20 अगस्त, 2013 में हत्या कर दी गई थी।

दाभोलकर (68) की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने उनके घर के निकट सुबह 7.20 बजे के आसपास गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मामले की पहले पुणे की डेक्कन पुलिस थाने ने जांच की, बाद में जांच को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

दाभोलकर की दिनदहाड़े हुई हत्या के तीन साल बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हत्या का शक कुछ दक्षिणपंथी समूहों तथा कार्यकर्ताओं पर है।

दाभोलकर के कई दशकों के अभियान के कारण महाराष्ट्र काला जादू सहित अंधविश्वास की कई प्रथाओं के खिलाफ कानून बनाने वाला पहला राज्य बना। ऐसा हालांकि उनकी मौत के बाद हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493