अभियंता महात्मा गांधी को याद करें : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि देश के अभियंताओं को चाहिए कि वे समाज को लौटाएं, क्योंकि समाज ने उनमें निवेश किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें महात्मा गांधी के तिलिस्म को याद करना चाहिए, जिन्होंने सबसे गरीब की सेवा करने का सही फैसला किया।

राष्ट्रपति ने यह सलाह तब दी, जब भारतीय अभियंत्रण सेवा(आईईएस) के 2013 एवं 2014 बैच के अधिकारी व इसी सेवा के 2015 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी राष्ट्रपति भवन में उनसे मिलने पहुंचे।

मुखर्जी ने कहा, “उन्हें समाज को लौटाना चाहिए, क्योंकि समाज ने उन पर खर्च किया है। इसके अलावा उन्हें महात्मा गांधी के सबसे गरीब तबके के कल्याण की सोच को किसी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए ताबीज की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। यदि वे अपनी नौकरी को एक मिशन के रूप में लेंगे तो वे नौकरी से अधिकतम संतुष्टि पाने में कामयाब होंगे।”

उन्होंने कहा, “अभियंता भारत के प्रमुख आधारभूत संरचना क्षेत्र में काम करते हैं। भारत के पास आज तकनीकी रूप से सक्षम अभियंताओं का एक बड़ा समुच्चय है। आजादी के बाद जो हमलोगों ने हासिल किया है, उस पर हम गर्व कर सकते हैं।”

मुखर्जी ने कहा, “अभियंत्रण सेवा अधिकारियों को समाज की सेवा करने का एक अवसर मुहैया कराएगा और वे कम उम्र में ही जबर्दस्त अवसर पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493