पुलिस के अनुसार, थाना रामगढ़ क्षेत्र के छिदामुलनगरपटेल कारखाने के पास रहने वाली लगभग 14 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार सुबह आग लगा ली। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी ने कहा कि उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी, घर पर वह अकेली थी, उसी दौरान मुहल्ले के रहीश नामक युवक उसके घर में घुस गया, और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो लड़के ने उसको डराया-धमकाया। उसी दौरान उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर डाल लिया, जिसे देख लड़का घर से भाग निकला, और किशोरी ने स्वयं को आग के हवाले कर दिया।
किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आप-पास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर मां भी घर आई। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी, नगर क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह यादव, थानाध्यक्ष रामगढ़ प्रवेश कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने युवक के खिलाफ मामर्ला दर्ज कर लिया और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath