जकार्ता, 2 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 दर्ज की गई।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सुंगेपेनुह से 91 किलोमीटर पश्चिम लगभग 50 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया।
पश्चिमी सुमात्रा क्षेत्र में सुबह 5.56 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए।
भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath