ओपेक बैठक से पहले तेल मूल्य में गिरावट

न्यूयार्क, 2 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक से पहले तेल मूल्य में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का मूल्य नौ सेंट घटकर 49.01 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया, जबकि लंदन आईसीई फ्यूचर एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड का मूल्य 17 सेंट घटकर 49.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

ओपेक की बैठक आस्ट्रिया के वियना में गुरुवार को होने वाली है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बैठक में उत्पादन स्थिर करने का फैसला लिया जा सकता है।

दिसंबर 2015 की पिछली बैठक में ओपेक उत्पादन स्थिर करने पर सहमति बनाने में असफल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493