माली में मंगलवार को चीन के संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर आतंकवादी हमले में एक चीनी शांति सैनिक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।
चीन ने इसकी कड़ी निंदा की है और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अपना समर्थन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
वर्ष 1990 से चीन के 30,000 से अधिक शांति सैनिकों ने 20 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में हिस्सा लिया है। सात अफ्रीकी कार्य क्षेत्रों में 2,400 से अधिक चीनी शांति सैनिक कार्यरत हैं। इसमें माली, लाइबेरिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसे देश भी शामिल हैं।
चीन ने संयुक्त राष्ट्र शांति बजट 2016-2018 में 10.2 प्रतिशत योगदान दिया है। अमेरिका के बाद चीन सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है।
चीन एक स्थाई शांति सैनिक पुलिस बल और 8,000 सैनिकों का अतिरिक्त शांति सैनिक बल की स्थापना करेगा। चीन अगले पांच वर्षो में 2,000 विदेशी शांति सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा।
dharmpath.com dharmpath