तन्मय पर कार्रवाई नहीं होने से ओमपुरी नाराज

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ओमपुरी, भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर कॉमेडियन तन्मय भट के वीडियो से बेहद नाराज हैं। वह जानना चाहते हैं कि हास्य कलाकार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ओमपुरी, भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर कॉमेडियन तन्मय भट के वीडियो से बेहद नाराज हैं। वह जानना चाहते हैं कि हास्य कलाकार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

ओमपुरी ने कहा, “उसने देश के दो सबसे सम्मानित लोगों का अपमान किया है, फिर भी यह घृणित लड़का खुले में क्यों घूम रहा है? उनके भारत में ही नहीं, दुनियाभर में प्रशंसक हैं। आप केवल हंसी मजाक के लिए ऐसे सम्मानित व्यक्तियों के साथ ऐसा नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “अगर उन्हें भारत रत्न नहीं मिला होता, तो भी वे राष्ट्रीय आदर्श होते। केवल यह साबित करने के लिए कि हम कितने लोकतांत्रिक हैं, उनका उपहास उड़ाना सही नहीं है।”

ओमपुरी का मानना है कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर गलत धारणा है।

उन्होंने कहा, “अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि आप सड़क पर नंगे होकर नाच सकें और पूरा देख आपको देख कर तालियां बजाए। लताजी और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाना स्वतंत्रता की निशानी नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी की निशानी है, जिसमें हम यह समझते हैं कि उपलब्धि हासिल करने वालों का मजाक उड़ाना मजेदार है।”

उन्होंने कहा, “इस लड़के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कोई भी फिर से राष्ट्रीय नायकों का मजाक न उड़ा पाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493