मौसम विभाग का सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को जारी दूसरे मानसून पूर्वानुमान में कहा कि इस साल जून-सितंबर में मानसून की बारिश औसत से अधिक होगी।

पिछले लगातार दो साल मानसूनी बारिश औसत से कम रही है।

आईएमडी ने कहा, “समग्र तौर पर देश में मानसूनी बारिश दीर्घावधि औसत का 106 फीसदी रह सकती है।”

आईएमडी के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा कि देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मानसूनी बारिश दीर्घावधि औसत का 108 फीसदी होगी और मध्य भारत और दक्षिण भारत में यह 113 फीसदी होगी।

दीर्घावधि औसत के 96 फीसदी से 104 फीसदी दायरे के बारिश को सामान्य माना जाता है। 104-110 फीसदी दायरे को औसत से अधिक और 110 फीसदी से अधिक को अत्यधिक बारिश माना जाता है।

विभाग ने देश में जुलाई महीने की मानसूनी बारिश को 107 फीसदी के साथ औसत से अधिक रहने की संभावना जताई और अगस्त महीने के लिए सामान्य रहने की संभावना जताई।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में हालांकि मानसूनी बारिश 94 फीसदी के साथ औसत से कम रहने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “किसी ने भी इस साल कम बारिश का अनुमान नहीं जताया है। हम इस साल बेहतर बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493