भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर प्याज उत्पादक किसानों से परेशान न होने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में प्याज की सरकारी खरीदी के लिए 64 मंडियां तय कर दी गई हैं।
चौहान ने गुरुवार को एक बार फिर कहा है कि किसानों से सरकार छह रुपये किलो की दर से प्याज खरीदेगी। संकट में सरकार हमेशा किसानों के साथ है। खरीदी केन्द्रों में प्याज लाएं, एक-एक प्याज खरीदा जाएगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
चौहान ने कहा कि इस साल प्याज का अत्यधिक उत्पादन हुआ है जिसके कारण प्याज के दाम गिर गए और अप्रिय परिस्थितियां बनीं। राज्य में ऐसी स्थिति नहीं आने दी जाएगी। प्याज की सरकारी खरीदी के लिए 64 मंडियां तय कर ही गई हैं। मार्कफेड को खरीदी की जिम्मेदारी दी गई है।
dharmpath.com dharmpath