भारत ने लाओस को दी मात

वियनतिआने, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम ने एशिया फुटबाल कंफेडरेशन (एएफसी) एशियन कप क्वालीफायर के पहले चरण में मेजबान लाओस 1-0 से हरा दिया है।

भारत के लिए विजयी गोल जेजे लापेख्लुआ ने 54वें मिनट में किया।

इस मैच का दूसरा चरण सात जून को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

पहले हाफ में भारतीय टीम ने गेंद अधिकतर अपने पास रखी, लेकिन इसके बाद भी सफल नहीं हो पाई। कई मौके पर जेजे और दूसरे मिडफील्डरों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

दूसरे हाफ में भारत ने अच्छी शुरुआत की और नौ मिनट बाद उसे इसका फायदा भी मिला। घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे जेजे ने उदान्ता सिंह के क्रॉस शॉट पर शानदार हेडर कर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम को एक गोल से आगे कर दिया।

इसके बाद भी भारत ने गोल करने की कोशिश की लेकिन वह अंतिम समय पर गलती करने के कारण सफलता हासिल नहीं कर पाई।

इस मैच में भारतीय रक्षापंक्ति ने भी शानदार खेल दिखाया और विपक्षी टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493