कर धोखाधड़ी मामले में बार्सिलोना अदालत के समक्ष पेश हुए मेसी

बार्सिलोना, 3 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल सुपरस्टार लियोनेल मेसी गुरुवार को यहां कर धोखाधड़ी के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए अदालत पहुंचे।

मेसी के खिलाफ कर धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अर्जेटीना के फारवर्ड खिलाड़ी अपने पिता जॉर्ज मेसी और भाई के साथ अदालत पहुंचे, जहां स्पेनिश अभियोजन ने उन पर लगे 41 लाख यूरो (45.7 लाख डॉलर) की कर धोखाधड़ी के आरोप में मेसी और उनके पिता को 22 माह की कैद की सजा की मांग की।

अभियोजन पक्ष ने पहले मेसी और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, लेकिन जॉर्ज द्वारा कर धोखाधड़ी की राशि का ब्याज सहित भुगतान किए जाने के बाद इस मामले को बंद करने की गुजारिश की।

मेसी और उनके पिता इस मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद से गुरुवार को पहली बार अदालत के सामने पेश हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493