‘ये रिश्ता..’ के बाद ‘गे रिश्ता’ में दिखेंगे अमाल शेरावत

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अमाल शेरावत आगामी लघु फिल्म ‘गे रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक समलैंगिक का किरदार निभाते नजर आएंगे।

इस खास वीडियो में अमाल के साथ आलोक नाथ भी दिखाई देंगे।

अमाल ने बताया, “फिल्म मैं विमलेश के किरदार में हूं और आलोक नाथ मेरे ससुर जी हैं। यह फिल्म समलैंगिक विवाह पर एक सकारात्मक संदेश है। इस फिल्म के अंदर भारत में समलैंगिक विवाह के दौरान होने वाली मुश्किलों पर निशाना साधा गया है, जिसे मनोरंजक और बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है।”

देश में समलैंगिकों के अधिकार के बारे में पूछे जाने पर अमाल ने कहा, “यह मुद्दा काफी प्रचलित है। शारीरिक अंतरंगता और यौन वरीयता दो अलग बातें हैं। भीतर की भावना जरूरी है। मुझे पता है, कई ऐसे बेहतरीन लोग हैं, जिनके लैंगिक रूझान अलग हैं।”

यह लघु फिल्म यूट्यूब चैनल नजर बट्टू प्रोडक्शंस पर शुक्रवार को जारी हुई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493