श्रीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। भारी हंगामा के कारण जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को बाधित हुई। विपक्षी सदस्य बाहरी बोलीदाताओं को राज्य में खनन के अधिकार देने के आदेश का विरोध करते हुए अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए और शोर मचाए।
विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सदस्य संविधिक नियमों के क्रम (एसआरओ) संख्या 105 का विरोध कर रहे थे। इस नियम के तहत बाहरी बोलीदाताओं को राज्य में तीन महीने और खनन करने की छूट दी गई है।
अध्यक्ष के आसन के निकट कुछ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य भी देखे गए। अध्यक्ष कविंदर गुप्ता हंगामा कर रहे सदस्यों से शांति बनाए रखने का बार-बार अनुरोध कर रहे थे, लेकिन सदन में व्यवस्था कायम नहीं हो सकी।
इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
dharmpath.com dharmpath