एसईसी जांच में अलीबाबा सहयोग दे रही है : जैक मा

अलीबाबा के अध्यक्ष जैक मा ने गुरुवार को कहा कि वह एसईसी की जांच का स्वागत करते हैं क्योंकि इससे अलीबाबा को एक कंपनी के रूप में मदद मिलेगी और अधिक एक्सपोजर मिलेगा।

अमेरिका में अलीबाबा की बराबरी की कोई कंपनी नहीं है और कई अमेरिकी निवेशक कंपनी के कारोबारी मॉडल को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इससे निपटने का बेहतर तरीका पारदर्शिता और संवाद है।”

उन्होंने कहा कि एसईसी ने कई कंपनियों की जांच की है। अलीबाबा ने खुलासा किया है कि एसईसी ने इस साल की शुरुआत में कंपनी की लेखापरीक्षण के तौर-तरीकों की जांच शुरू की है।

एसईसी ने हालांकि यह संकेत दिया है कि किसी गलत कार्य का पता लगाने के लिए जांच नहीं की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सॉफ्टबैंक ने पिछले दिन अलीबाबा में चार प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493