कश्मीर : हमले में बीएसएफ के 3 जवान घायल

श्रीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के बेजबेहरा में शुक्रवार को बंदूकधारियों द्वारा सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के काफिले पर हमले में तीन जवान और तीन नागरिक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 1-ए पर स्थित कस्बे में दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई और यह जारी है।

ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर आतंकवादी थे। ये सरकार के उपजिला अस्पताल की इमारत के अंदर छिपे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493