एटलेटिको के साथ बने रहेंगे टोरेस

मेड्रिड, 3 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी फर्नाडो टोरेस ने क्लब के साथ अपना करार बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लगभग सभी जरूरी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टोरेस ने गुरुवार को एक समारोह में कहा कि करार जारी रखने का फैसला लिया जा चुका है। कुछ छोटे काम बाकी हैं जोकि समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे।

एटलेटिको और टोरेस के बीच दो साल तक करार बढ़ाने की चर्चा थी, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

वह क्लब के साथ जनवरी 2015 में जुड़े थे। तब से लेकर उन्होंने क्लब के लिए 70 मैच खेले हैं और 18 गोल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493