पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्यभर के तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी, जबकि दो दिनों के बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तथा गया का 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, पूर्णिया का 37 डिग्री और गया का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath