जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 4 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर में शनिवार को पुलिस जांच चौकी पर आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने शनिवार सुबह अनंतनाग में के.पी.रोड पर सुरक्षबलों पर गोलियां चला दी।”

उन्होंने कहा, “इसमें दो पुलिसकर्मी, एक सहायक उपनिरीक्षक और एक हवलदार शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए।”

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों ने तलाशी के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

अनंतनाग के बिजबेहरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के काफिले पर हमले में तीन जवानों के शहीद होने और सात अन्य के घायल होने की घटना के एक दिन बाद यह हमला हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493