सूडान विद्रोहियों ने 25 सरकारी सैनिकों की हत्या की

खार्तूम, 4 जून (आईएएनएस)। सूडान के दक्षिण कोरडोफान में सरकारी सेना और विद्रोही समूह सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट (एसपीएलएम)/उत्तरी सेक्टर के बीच शुक्रवार को हुए संघर्ष में 25 सैनिकों की हत्या कर दी गई।

एसपीएलएम/उत्तरी सेक्टर के प्रवक्ता आर्नो टालोउडी ने जारी बयान में कहा, “दक्षिण कोरडोफान के नूबा पहाड़ी क्षेत्र में एसपीएलएम सेना ने सरकारी सेनाबल पर घात लगाकर हमला कर दिया। सरकारी सेना अल-अजराक क्षेत्र में अन्य सरकारी बलों को सहायता देने जा रही थी।”

सिन्हुआ के मुताबकि, टालोउडी ने कहा कि सरकारी सुरक्षबलों के 25 सैनिकों को मारा गया और बाकी खोर अल-बालेब और अल-राहमैनिया क्षेत्रों की ओर भाग गए।

टालोउडी ने कहा कि सैनिकों के उपकरणों से लैस दो वाहन नष्ट कर दिए गए, जबकि गोला-बारूद व हथियार जब्त कर लिए गए।

एसपीएलएम/उत्तरी सेक्टर 2011 से ही दक्षिण कोरडोफान क्षेत्रों में केंद्र सरकार से संघर्ष कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493