मेक्सिको के राष्ट्रपति को शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा

राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक भाषण के दौरान कहा कि गृह मंत्रालय देशभर में आदर्श स्थितियों में चुनाव कराने के लिए सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

नीटो के अनुसार, सुरक्षित चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के साथ ही सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बनाया।

उन्होंने कहा, “रविवार को हम 14 राज्यों में नागरिक अधिकारों का एक अनुकरणीय प्रदर्शन देखेंगे। यह हमारी लोकतांत्रिक धारणा की एक बार फिर पुष्टि करेगा और यह प्रदर्शित करेगा कि हमारे नागरिक स्वतंत्रत और गोपनीय तरीके से मतदान कर सकते हैं।”

राष्ट्रपति के समर्थन के बावजूद, चुनाव प्रचार अभियान पार्टियों व उम्मीदवारों पर मत खरीदने व मतदान में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा हुआ है और इस बात का भय है कि मतदान के दौरान व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493