शांक्सी प्रांतीय विदेश मामलों के कार्यालय के अनुसार, इस नए वीजा केंद्र और मध्य चीन के चांग्शा शहर तथा दक्षिण-पश्चिमी चीन के कुनमिंग में दो नए केंद्रों के खुलने के साथ ही चीन में ब्रिटेन के वीजा आवेदन केंद्रों की संख्या बढ़कर 12 से 15 हो जाएगी।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अक्टूबर 2015 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अपने वीजा आवेदन केंद्रों के नेटवर्क का विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
शियान में फिनलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, स्पेन, स्वीडन, ग्रीस, फ्रांस और जर्मनी ने वीजा आवेदन केंद्र खोले हैं।
वहीं मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड्स और इटली भी इस साल के अंत तक यहां अपने-अपने वीजा केंद्रों को खोल सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath