फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पेरिस के एवरी-ग्रेगी-सर-येर में बाढ़ में बह जाने से एक 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार पत्र ली पारिसियन के मुताबिक, घोड़े पर बैठा शख्स बाढ़ के पानी को पार करने की कोशिश कर रहा था।
दक्षिण पश्चिमी पेरिस में बुधवार देर रात 86 वर्षीया एक महिला को अपने घर में मृत पाया गया। फ्रांस की पारिस्थितिकीय मंत्री सेगोलेन रॉयल ने सरकारी चैनल फ्रांस 2 टीवी को बताया कि कुछ क्षेत्रों में पानी का स्तर घटने से और लोगों के शव मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा, “अपने घरों को खो चुके परिवार वालों, अपने कारोबारों को नष्ट होते देखने के लिए कारोबारियों और कर्मचारियों के लिए और अधिक पीड़ादायक क्या होगा। पानी का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है। इसके घटने में कई सप्ताह लगेंगे।”
dharmpath.com dharmpath