शांगरी-ला संवाद के मौके पर सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन के साथ हुई बैठक के बारे में चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त स्टाफ विभाग के उप प्रमुख एडमिरल सुन जियांगुओ ने बताया कि चीन सिंगापुर के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है। साथ ही देश की रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग को गहरा करने की उम्मीद करता है।
सुन ने उम्मीद जताई कि मेजबान सिंगापुर संवाद को बेहतर तरीके से जारी रखने, संघर्ष में कमी, सहयोग को बढ़ावा और क्षेत्रीय सुरक्षा को स्थिर करेगा।
सिंगापुर के रक्षा प्रमुख ने सुन के साथ अपनी वार्ता के दौरान चीन-सिंगापुर के संबंधों के विकास का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि सिंगापुर बगैर किसी भी पक्ष को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग का रुख अपनाता है।
dharmpath.com dharmpath