पेरिस में सीन नदी का जल स्तर घटना शुरू

पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीन नदी का जलस्तर 34 वर्षो के उच्च स्तर के बाद शनिवार को घटना शुरू हो गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से रात के समय नदी का स्तर सामान्य स्तर से 6.1 मीटर (20 फुट) तक बढ़ गया।

पेरिस में शनिवार सुबह जल का स्तर घटने के बावजूद दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट बना हुआ है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने नदी के जलस्तर को सामान्य स्तर से 6.5 मीटर तक बढ़ने की चेतावनी दी है।

फ्रांस के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ का पानी अपने स्तर पर पहुंच गया है और यह सप्ताहांत में स्थाई रहेगा।

प्रधानमंत्री मैन्यूएल वाल्स ने कहा कि देश में चार लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।

पेरिस और इसके आसपास लगभग 17,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493