अली के लिए जीतूंगा पेशेवर मुक्केबाजी का खिताब : झोउ शिमिंग

बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक विजेता चीन के मुक्केबाज झोउ शिमिंग ने पूर्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियन मोहम्मद अली के निधन पर शोक जताया।

झोउ ने महान मुक्केबाज के सम्मान में पेशेवर खिताब जीतने का संकल्प लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2008 और 2012 ओलम्पिक खेलों में जीत हासिल करने वाले मुक्केबाज ने सोशल साइट वीइबो में लिखा, “मैंने अपने आदर्श अली को पेशेवर खिताब जीतकर सम्मान देने की योजना बनाई है।”

झोउ ने लिखा, “मैं भगवान से यही प्रार्थना कर सकता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और वह सारे दुखों से दूर रहें।”

नम आंखों से अली के निधन पर शोक जताते हुए झोउ ने कहा, “मुझे महान मुक्केबाज अली के निधन का बेहद दुख है, जिनका मैं सम्मान करता था। वह मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे।”

74 वर्षीय दिग्गज मुक्केबाज अली काफी समय से पार्किं संस बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने शुक्रवार को एरिजोना के फीनिक्स के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

अली इस्लाम कबूल करने से पहले ‘कैसियस क्ले’ के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने 12 वर्ष की छोटी सी आयु में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

महान मुक्केबाज ने 1964 में 22 वर्ष की आयु में वल्र्ड हेवीवेट चैम्पियनशिप जीती थी। उन्होंने 1974 और 1978 में भी यह खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493