मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उस दौर की यादों में खो गए जब इंटरनेट और स्मार्टफोन्स की अनुपलब्धता के कारण संचार कठिन था। अमिताभ ने एक लम्हा याद किया जब वह दस साल के थे और उनकी मां तेजी बच्चन बीमार हो गई थीं। तब नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था।

बिग बी ने कहा कि उनकी पत्नी जया बच्चन और उनके नाती-पोते जब शहर से बाहर थे तब उन्होंने उनसे फेस टाइम पर वीडियो चैट के जरिए बात की थी।
अमिताभ ने शुक्रवार रात को अपने ब्लॉग पर लिखा, “किसी व्यक्ति के दूर होने पर फेसटाइम कॉल्स सबसे बेहतर विकल्प है। जया शहर में नहीं हैं। उनसे और नाती पोतों से आज कई बार बात की। उनके मौजूद न होते हुए भी उनसे बातचीत और उनकी मौजूदगी का एहसास कितना सुखदायक।”
अमिताभ ने कहा, “समय आपको वापस उस दौर में ले जाता है जिसके बारे में हम सोचते हैं कि हम कैसे संवाद करते थे। फोन कॉल्स की बुकिंग। उससे पहले घर में टेलीफोन आया। वह काला उपकरण जिसमें अंकों के सामने छेद होते थे जो आपकी उंगलियों के साथ घूमते थे और दूसरी ओर से आवाज आती थी।”
उन्होंने लिखा, “कठिन घड़ियां..इलाहाबाद में मां बेहद बीमार पड़ीं, पिता पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए हुए थे और 10 साल की उम्र में घर में केवल मैं ही बड़ा था।”
बिग बी ने लिखा, “किसी डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क के लिए कोई टेलीफोन नहीं था। इसलिए मेरी मां के तत्काल इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर को एक पत्र लिखा गया। देर रात को घरेलू सहायक की मदद से साइकल पर पत्र भेजा गया। वह ऐसा दौर था।”
dharmpath.com dharmpath