इंफाल, 4 जून (आईएएनएस)। मणिपुर लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 15 मई को आयोजित एमसीएससीसी प्रारंभिक परीक्षा को शनिवार को रद्द कर दिया और इसे तीन जुलाई को दोबारा कराने की घोषणा की है।
इंफाल, 4 जून (आईएएनएस)। मणिपुर लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 15 मई को आयोजित एमसीएससीसी प्रारंभिक परीक्षा को शनिवार को रद्द कर दिया और इसे तीन जुलाई को दोबारा कराने की घोषणा की है।
छात्रों की मणिपुर लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा में गलत प्रश्नों और अस्पष्ट निर्देशों की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया।
इस साल दूसरी बार यह परीक्षा रद्द की गई है।
इससे पहले परीक्षा इसलिए रद्द कर दी गई थी, क्योंकि एमपीएससी की अधिसूचना में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि परीक्षार्थी को मणिपुरी या राज्य की कम से कम एक मान्यता प्राप्त बोली का ज्ञान होना चाहिए।
इसके कारण स्थानीय छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्हें डर था कि उनकी नौकरी ‘बाहरी’ लोग छीन लेंगे।
इसके परिणामस्वरूप एक ताजा अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें स्थानीय भाषा या बोली के ज्ञान को अनिवार्य बना दिया गया था।
इसी बीच, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जूनियर इंजीनियर के पद के लिए चुने जा चुके एक उम्मीदवार को पद छोड़ने को कहा गया था।
कार्यकर्ताओं ने आईएएनएस से कहा कि शैक्षणिक रूप से उन्नत अन्य राज्य स्थानीय उम्मीदवारों को पछाड़ देंगे। इसका अर्थ यह है कि सभी नौकरियां अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को मिल जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath