ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले पंजाब में हिरासत में कट्टरपंथी नेता

चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 32वीं बरसी से पहले कई कट्टरपंथी सिख नेताओं को हिरासत में लिया है। सेना ने 1984 के जून में हथियारों से लैस उग्रवादियों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर से निकाल बाहर करने के लिए यह कार्रवाई की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सोमवार छह जून को ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी है। उसके पहले एहतियात के तौर पर कट्टरपंथी नेताओं को हिरासत में लिया गया है।”

अधिकारी ने कहा, “पिछले 24 घंटों के दौरान कई कट्टरपंथी नेताओं को हिरासत में लिया गया है।”

लुधियाना में कट्टरपंथी सिख नेता दलजीत सिंह बिट्टू, मानविंदर सिंह गियासपुरा और जसवंस सिंह चीमा हिरासत में लिए गए हैं।

कट्टरपंथी नेता धियान सिंह मांड को भी अमृतसर के पास एक धार्मिक सभा के बाद गुरुवार को अमृतसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मांड को सिख कट्टरपंथियों ने पिछले साल अकाल तख्त का अंतरिम जत्थेदार नियुक्त किया था।

मांड को अकाल तख्त तक पहुंचने से रोकने के लिए हिरासत में लिया गया। अकाल तख्त स्वर्ण मंदिर परिसर के अंदर है। वे वहां ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने जा रहे थे।

बठिंडा में पुलिस ने कट्टरपंथी नेता गुरदीप सिंह और हरदीप मेजराज को गिरफ्तार किया है।

कट्टरपंथी सिख संगठन दल खालसा ने सोमवार को अमृतसर बंद का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493