बेंगलुरू, 4 जून (आईएएनएस)। चेन्नई टीम के एस.चिक्कारंगप्पा और एस.एस.पी चौरसिया ने तीसरे दिन तक शीर्ष पर रही चंडीगढ़ टीम को शनिवार को मात देकर लुइस फीलिपे गोल्फ कप को अपने नाम किया।
बेंगलुरू, 4 जून (आईएएनएस)। चेन्नई टीम के एस.चिक्कारंगप्पा और एस.एस.पी चौरसिया ने तीसरे दिन तक शीर्ष पर रही चंडीगढ़ टीम को शनिवार को मात देकर लुइस फीलिपे गोल्फ कप को अपने नाम किया।
केजीए गोल्फ कोर्स पर खेले गए इस मुकाबले में चिक्कारंगप्पा और चौरसिया ने अंतिम दिन नौ अंडर 135 का कार्ड खेला और कुल स्कोर 21 अंडर 555 के साथ खिताब अपने नाम किया। टीम को 36 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
चिक्कारंगप्पा को व्यक्तिगत रूप से लीडरबोर्ड में शीर्ष पर रहने के कारण अतिरिक्त तीन लाख रुपये की राशि दी गई। उन्होंने चार दिनों में 10 अंडर 278 का स्कोर कर यह मुकाम हासिल किया।
चंडीगढ़ की टीम को दूसरे स्थान से ही संतुष्ट होना पड़ा। टीम को 24 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई।
टीम के लिए हिम्मत राय ने दो अंडर 70 का स्कोर किया, लेकिन सुजान सिंह और अमरदीप मलिक ने 73 और 75 का कार्ड खेला जिसके कारण वह इस मुकाबले में दूसरे स्थान पर रही।
dharmpath.com dharmpath