कौशल विकास के लिए शैक्षिक संस्थान और उद्योग एक मंच पर (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय तकनीकी एवं प्रबंधन परिषद (एआईटीएमसी) ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद (ईएसएससीआई) के सहयोग से यहां शनिवार को एक कॉर्पोरेट सम्मेलन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य संस्थानों और उद्योगों को एक मंच मुहैया कर छात्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा इस सम्मेलन का उद्देश्य उन संस्थानों की मदद करना था जो दाखिला, प्लेसमेंट और सुविधाओं को लेकर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। अखिल भारतीय तकनीकी एवं प्रबंधन परिषद भारत की सर्वोपरि सलाहकार निकायों में से एक है। यह एक सदस्या आधारित प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन है, जो उद्योगों, उद्यमियों, शिक्षण संस्थानों और भारत के युवाओं को जोड़ने का काम करती है।

इस सम्मेलन के आयोजन में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) भी भागीदार था, जिसमें में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में वर्तमान नवाचार पर भी प्रकाश डाला गया। इसमें लगभग 70-80 इंजीनियरिंग संस्थानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने राष्ट्र निर्माण के लिए ग्रामीण जिलों में कौशल विकास के महत्व के बारे में बात की तथा राष्ट्र उत्थान के लिए सरकार की मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया पहल का समर्थन करने की अपील की।

ईएसएससीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन. के. मोहापात्रा ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से शिक्षण संस्थानों को सरकारी पहल में भाग लेने का अवसर मिला है। इससे युवाओं को भी अपना कैरियर बनाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493