नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि कई घंटों तक काम करने के कारण उनकी त्वजा का रंग फीका पड़ गया था और इसलिए इसे फिर से तरोताजा करने के लिए उन्होंने अपने दैनिक आहार में स्ट्रॉबेरी और आड़ू को शामिल किया है।
श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया, “एक अभिनेत्री होने के नाते मुझे कई घंटों तक काम करना पड़ता है, जिसके कारण मेरी त्वचा रूखी हो गई। मैंने देखा कि इसका रंग भी काफी फीका पड़ गया औक इसलिए मैंने अपने दैनिक आहार में स्ट्रॉबेरी और आड़ू को शामिल किया।”
अभिनेत्री ने कहा, “इस आहार को लेने से मेरे त्वचा को नमी मिलेगी और यह गर्मियों में त्वचा की सुरक्षा के लिए काफी फायदेमंद है।”
सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद ‘लेक्मे’ की ब्रैंड एम्बेसेडर श्रद्धा ने उनकी तरोताजा त्वचा का राज स्ट्रॉबेरी और आड़ू से होने वाले लाभ में छुपा है।
श्रद्धा को पिछली बार टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी’ में देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath