केनी ने नया गीत जारी किया

लॉस एंजेलिस, 5 जून (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट ने अपनी आगामी अल्बम ‘क्रुअल विंटर’ से एक गीत जारी किया है।

लॉस एंजेलिस, 5 जून (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट ने अपनी आगामी अल्बम ‘क्रुअल विंटर’ से एक गीत जारी किया है।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गीत में 2 चेंज, कुआवो, बिग सीन, ट्रेविस स्कॉट, डिजाइनर, यो गोट्टी और गुची मेन जैसे अन्य हिपहॉप कलाकार भी नजर आएंगे।

केनी ने रेडियो शो ‘रियल 92.3’ के दौरे के दौरान गीत जारी किया। उन्होंने कहा कि गीत का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और आधिकारिक रिलीज से पहले गीत की और मिक्सिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि विलंब के बावजूद अल्बम जारी होगा और जल्द ही एक टूर आयोजित किया जाएगा।

केनी ने अल्बम के बारे में कहा, “कई बार आपके पास झलकियां, विचार और धु़नें होती हैं।”

उन्होंने कहा, “आपके पास ठोस सात, आठ गीत होते हैं जिनसे हमें पता होता है कि अल्बम बनेगी। हम साथ बैठकर इस पर काम करते हैं। हम इसे एक टीम की तरह देखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493