महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना, 14 की मौत

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 5 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र-पुणे राजमार्ग के निकट पणवेल में रविवार को एक बस और दो निजी वाहनों के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

राज्य राजमार्ग नियंत्रण के मुताबिक, दुर्घटना ई-वे के पुणे-मुंबई मार्ग पर एक व्यस्त मोड़ के नजदीक तड़के करीब 4.00 बजे हुई।

टक्कर के कारण एक निजी कार 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई।

पीड़ितों में सात महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

घायलों में से चार को पणवेल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493