मध्य प्रदेश में बारिश के बाद उमस बढ़ी

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप तेज रही। उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने के अलावा लू चलने की चेतावनी दी है।

राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई, जिससे उमस बढ़ गई है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हवाओं के बीच बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा सागर, होशंगाबाद, चंबल, ग्वालियर संभागों में लू चलने की आशंका है।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, इंदौर में 29 डिग्री, ग्वालियर में 29.7 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री, ग्वालियर में 46 डिग्री और जबलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493