अमेरिका : सिनसिनाटी चिड़ियाघर नए सुरक्षा इंतजामों के साथ खुला

ये सुरक्षा व्यवस्था संबंधी पुख्ता इंतजाम पिछले सप्ताह हुई घटना को देखते हुए किए गए हैं। पिछले सप्ताह तीन वर्षीय बच्चा गलती से एक गोरिल्ला के बाड़े में गिर गया था। बच्चे को बचाने के लिए चिड़ियाघर कर्मियों को मजबूरन हराम्बे नामक गोरिल्ला पर गोली चलानी पड़ी थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना का वीडियो सोशल नेटवर्किं ग साइट पर वायरल होने के बाद दुनियाभर के लोगों ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था और एक जानवर को मारने के निर्णय की काफी निंदा की थी।

नोसविले चिड़ियाघर के पूर्व रक्षक अमांडा ओ डोनोग ने कहा, “हाल के दशकों में चिड़ियाघर के बाड़ों को नये सिरे से डिजाइन करने की कोशिशें की गई हैं। पर्यटकों को पशुओं के अधिक स्पष्ट रूप से दर्शन कराने के लिए सभी पिंजड़े या बाड़े हटा दिए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493