वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। दिवंगत बॉक्िंसग दिग्गज मुहम्मद अली का अंतिम संस्कार केंटकी स्थित उनके गृहनगर लुइसविले में अगले सप्ताह किया जाएगा।
अली के परिवार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। इसके बाद 10 जून शुक्रवार को अरेना में शोकसभा होगी, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भी शामिल होने की उम्मीद है।
अली का शुक्रवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह पार्किं संस बीमारी से जूझ रहे थे।
अली ने 18 वर्ष की उम्र में रोम ओलम्पिक खिताब अपने नाम किया। वह वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियनशिप तीन बार जीत चुके थे।
dharmpath.com dharmpath