यूरो 2016 में इटली के कोंटे सर्वाधिक वेतन पाने वाले दूसरे कोच

रोम, 5 जून (आईएएनएस)। इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच एंटोनियो कोंटे, यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के सबसे अधिक वेतन पाने वाले दूसरे मुख्य कोच हैं।

इस क्रम में शीर्ष पर इंग्लैंड के कोच रॉय हॉगसन हैं।

यूरो 2016 के बाद कोंटे का इटली के साथ दो साल का करार भी पूरा हो जाएगा और इसके बाद वह इंग्लिश फुटबाल लीग क्लब चेल्सी से जुड़ेंगे।

जुवेंतस क्लब के पूर्व कोच को प्रति वर्ष 41 लाख यूरो (46 लाख डॉलर) का वेतन दिया जाता है। वहीं, हॉगसन को 50 लाख यूरो (56 लाख डॉलर) का वेतन मिलता है।

इस क्रम में तुर्की के कोच फतीह तरीम को 35 लाख यूरो (39 लाख डॉलर) और जर्मन कोच जोआचिम लॉ को 32 लाख यूरो (36 लाख डॉलर) का वेतन दिया जाता है।

वहीं, रूस के कोच लियोनिड स्लतस्की का वेतन उनकी टीम के प्रदर्शन पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493