अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में कम हो रहा है गोवा का रुतबा

पणजी, 5 जून (आईएएनएस)। घरेलू पर्यटकों का प्रवाह बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में गोवा का मान धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह बात यात्रा एवं पर्यटन उद्योग के एक बड़े अधिकारी ने कही।

उन्होंने कहा कि इस तटीय राज्य को घरेलू और विदेशी पर्यटकों के बीच फिर से संतुलन बनाना चाहिए।

गोवा के यात्रा एवं पर्यटन संघ (टीटीएजी) के निवर्तमान अध्यक्ष फ्रांसिस्को ब्रेगेंका ने शनिवार को कहा, “अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में धीरे-धीरे हम अपनी छवि खो रहे हैं। आप देखते हैं कि अधिक संख्या में घरेलू पर्यटकों के आने से असंतुलन बन रहा है। घरेलू पर्यटन हमारे लिए अच्छे राजस्व लाते हैं, लेकिन घरेलू पर्यटन को बनाए रखने के लिए विदेशी पर्यटन जरूरी है।”

गोवा एक प्रसिद्ध समुद्र तट पर्यटन स्थल है। यहां हर साल 40 लाख पर्यटक आते हैं, जिनमें पांच लाख विदेशी पर्यटक होते हैं।

गोवा यूरोपीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल रहा है। खास तौर से ब्रिटिश और रूसी पर्यटकों के लिए।

ब्रेगेंका के अनुसार गत साल से भीतर के विदेशी पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है। लेकिन इस समुद्र तटीय राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या कई गुणा बढ़ गई है, जिससे असंतुलन पैदा हो गया है।

ब्रेगेंका ने कहा, “हर साल आप देखते हैं कि देशी पर्यटकों का अनुपात विदेशी पर्यटकों से कहीं अधिक होता है। आप केलेंगुट जाते हैं, आप केंडोलिम जाते हैं, आप बागा जाते हैं (उत्तरी गोवा लोकप्रिय लोकप्रिय समुद्र तट), आप परिवार अभिमुख पर्यटक नहीं देखते हैं, आप विदेशी पर्यटक नहीं देखते हैं। हमें इसमें सुधार करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493