डार्टमंड, 5 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्पेनिश डिफेंडर मार्क बारट्रा के साथ करार सम्बंधी औपचारिकता पूरी कर ली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 25 साल के बारट्रा ने 11 साल की उम्र में बार्सिलोना के साथ करार किया था। अब वह चार साल के करार के बाद स्पेनिश लीग से दूर रहेंगे। वह जून 2020 तक जर्मनी में रहेंगे।
बारट्रा ने बार्सिलोना के लएि 2010 में अपना पहला मैच खेला था और अब तक वह 58 स्पेनिश लीग और 22 चैम्पियंस लीग मैचों में इस क्लब का प्रतिनिधित्व कर चुक हैं।
डार्टमंड में बारट्रा पूर्व डिफेंडर और कप्तान मैट्स हुमेल्स का स्थान लेंगे, जिन्होंने लम्बे समय के बाद अपने बचपन के क्लब बायर्न म्यूनिख जाने का फैसला किया है।
dharmpath.com dharmpath