नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। ग्लैमर की दुनिया ने सभी को आकर्षित किया है। बहुत सारी ऐसी प्रतिभाएं हैं जो इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं और मॉडलिंग के माध्यम से इस तरफ पहल करते हैं।
ग्लैमर के क्षेत्र में युवाओं को अवसर देने के लिए डेलीवुड (लायरा सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई) ने एक पहल की, जहां वह नए और महत्वाकांक्षी भारतीय मॉडल को मॉडलिंग, थिएटर, टीवी और फिल्मों में करियर बनाने के अवसर देंगे।
अपनी इसी पहल के तहत डेलीवुड ने ‘मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016, डेलीवुड – अनविल द आर्टिस्ट्री इन यू एंड बी अ ब्रांड’ का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता उन सभी प्रतिभाओं के लिए एक शानदार अवसर था जो खुद में एक ब्रांड बनने का ख्वाब रखते हैं और अपने कलात्मक कौशल से सभी को प्रभावित करना चाहते हैं। इस प्रतियोगिता कि एक खास बात यह रही कि आयोजकों ने इसके माध्यम से ‘मानवना और अपराध मुक्त दुनिया’ का संदेश भी प्रसारित किया।
प्रतियोगिता के तहत लगभग 38 शहरों और टायर-2 शहरों में ऑडिशन के बाद लगभग 150 प्रतिभागियों को चुना गया। इनमें से लगभग 30-30 युवकों व युवतियों ने मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016 के ताज के लिए एक-दूसरे को टक्कर दी।
कार्यक्रम का आयोजन रोहिणी स्थित क्राउन प्लाजा होटल में शनिवार को किया गया।
प्रतिभागी मॉडल्स ने डिजाइनर प्रीति सिंघल के नये कलेक्शन ‘इलेशन’ में रैम्प वॉक भी किया। बिग बास फेम प्रिया मलिक ने भी प्रीति के कलेक्शन में बतौर शो स्टॉपर वॉक किया।
कार्यक्रम में जजों के तौर पर पहलाज निहलानी (फिल्म निर्माता), मधुर भंडारकर (निर्देशक), विशाल पंड्या (निर्देशक), जरीन खान (अभिनेत्री), कशिश खान (निर्माता), यश अहलावत (फिल्म निर्माता), ऋषिता भट्ट (अभिनेत्री) उपस्थित रहे, जबकि विनोद अहलावत (निर्देशक, डेलीवुड) मेजबान व पैनल ऑफ जज के रूप में उपस्थित थे।
इस मौके पर विनोद अहलावत ने कहा, “इस प्रतियोगिता के जरिये युवा टैलेंट देखने को मिला। उम्मीद है कि यह भविष्य में अच्छा काम करने में सफल होंगे।”
प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में परमवीर सिंह चीमा को मिस्टर इंडिया 2016 और कंचन विश्वकर्मा को मिस इंडिया 2016 डेलीवुड चुना गया।
dharmpath.com dharmpath