हिमाचल में किसानों के लिए खुलेंगे मार्केट यार्ड

शिमला, 5 जून (आईएएनएस)। किसानों को अपने उपज बेचने में सहायता करने के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में मार्केट यार्ड और छोटे सब्जी संग्रह केंद्र खुलेंगे। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

इसके अलावा सरकार शीत भंडार और फल-सब्जी यार्ड के जरिए बिक्री पर भी जोर दे रही है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 2014-15 में राज्य में रिकार्ड 16.74 लाख टन अनाज उत्पादन हुआ है। इसी दौरान 1.81 लाख टन आलू का भी उत्पादन हुआ है।

राज्य की जलवायु आलू, अदरक, लहसुन और बेमौसमी सब्जियों के लिए अनुकूल है।

राज्य के बजट में बेमौसमी फसलों और खासकर सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 482 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राज्य ने जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी के सहयोग से जून 2011 में 321 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना शुरू की है।

इस परियोजना के हिस्से के रूप में 247 छोटी सिंचाई परियोजनाएं और 147 संपर्क मार्गो का निर्माण किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493