इस्लामाबाद, 5 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान सोमवार को 18 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा। उनकी रिहाई सद्भावना के तहत की जा रही है।
‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईदी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मछुआरे बंदरगाह शहर कराची से लाहौर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा, “मछुआरों को लाहौर रेलवे स्टेशन से विशेष बस में बिठाकर वाघा सीमा ले जाया जाएगा।”
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भारत को भी इसी तरह की सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath