पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य अंबिका चौधरी ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि जवाहरबाग मामले में शिवपाल यादव पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए, वर्ना उन्हें आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
चौधरी ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही ऐसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा घटिया राजनीति पर उतर आई है।
इससे पहले शिवपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को ऐसा नहीं कहना चाहिए। उन्होंने भाजपा से मांग की थी कि वह इसके लिए माफी मांगे।
dharmpath.com dharmpath