दिल्ली सरकार इस साल 10 लाख पौधे लगाएगी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने इस साल राष्ट्रीय राजधानी में 10 लाख पौधे और पांच लाख औषधीय पौधे लगाने की योजनाई बनाई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, “हमारी सरकार प्रभावी वृक्षारोपण को बढ़ावा देगी और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि लगाए जाने वाले ये पौधे सूखने न पाएं। इसकी जवादेही तय करने के लिए पौध रोपण अभियान की तीसरे पक्ष से ऑडिट कराया जाएगा।”

विश्व पर्यावरण दिवस पर गढ़ी मांडू में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा, “भूस्वामित्व रखने वाली हरित अभियान से जुड़ी एजेंसियों को पेड़ों की गणना करने के लिए भी कहा गया है।”

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को एक स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह करने को एक अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जैव विविधता को समृद्ध बनाने की दिशा में संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली सरकार शहर की जैव विविधता को समृद्ध करने के प्रति संवेदनशील है और लुप्तप्राय पौधों और जानवरों की प्रजातियों के अस्तित्व के संरक्षण पर विशेष जोर दे रही है।”

उन्होंने कहा, “शहरी वन घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों के फेफड़ों को ताजी हवा प्रदान कर रहे हैं और ये प्राकृतिक वातावरण स्वस्थ रहने के लिए भी जरूरी हैं। शहर के वन मिट्टी का कटाव रोकने में भी मददगार हैं।”

दिल्ली में लगभग 42 वन क्षेत्र हैं। दिल्ली सरकार ने पैदल चलने और जॉगिंग करने वालों को जगह उपलब्ध कराने के अलावा प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए इन्हें विकसित करने का प्रस्ताव किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493