मप्र : जेल में कैद कैदी वॉट्सएप ग्रुप पर!

नीमच, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीचम जिले की जेल में कैद शातिर बदमाश ने ‘बंशी बॉयज’ नाम से वाट्सएप ग्रुप बना रखा था और इसी ग्रुप के जरिए वह आपराधिक वारदात करने वाले अपने गुर्गो तक संदेश भेजता था। यह खुलासा स्वयं आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में की है।

जावद थाने के प्रभारी कमलेश सिंगार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि बंशी गुर्जर नामक अपराधी इन दिनों रतलाम जेल में है, इससे पहले वह नीमच की कनावटी जेल में था, मगर उसकी गतिविधियों के चलते उसे नीमच जेल भेजा गया है।

सिंगार के अनुसार, बंशी को विभिन्न मामलों में चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, और पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि उसने कनावटी जेल में रहते हुए ‘बंशी बॉयज’ नाम से वाट्सएप ग्रुप बना रखा था। वह अपने साथी को जेल से लैंड लाइन फोन के जरिए जो निर्देश देता था, उस निर्देश को ग्रुप पर जारी कर दिया जाता था। इस तरह बंशी अपने गुर्गो को वाट्सएप से संदेश भेजा करता था।

सिंगार ने कहा, “बंशी ने स्वीकार किया है कि उसने जेल में रहते हुए वाट्सएप पर संदेश भेजकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। बंशी को शनिवार को रिमांड खत्म होने पर रतलाम जेल भेज दिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493