चीन नौका हादसा : 14 लोग अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

समाचार एजेंसी के संवाददाताओं के अनुसार, शुआंगलोन्ग नामक पर्यटक नौका 18 यात्रियों को लेकर शनिवार दोपहर प्रांत के गुआंगयुआन शहर की बेलांग झील में यात्रा कर रही थी। नौका अपने तीन घंटे के टूर पर निकली थी। नौका अपराह्न् करीब 2.40 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले डूब गई।

हादसे के बाद तीन पुरुषों को बचा लिया गया। वहीं, बचाए गए एक बच्चे को बाद में मृत घोषित कर दिया गया। कुल 14 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें से अधिकांश अपने बच्चों के साथ नौका पर सवार थे।

यह हादसा उन पांच परिवारों पर बहुत भारी पड़ा, जो झील में सप्ताहांत पर सैर-सपाटा करने निकले थे। बेलांग झील एक चर्चित पर्यटक स्थल है। लापता लोगों में नौका संचालक झौउ पिकिआंग, उसकी पत्नी व चार साल का बेटा भी शामिल है।

ब्लू स्काई बचाव टीम के एक प्रवक्ता ने रविवार अपराह्न् कहा कि उन्होंने अंडरवाटर वीडियो कैमरों की मदद से झील में करीब 65 मीटर नीचे नौका बरामद कर ली, लेकिन किसी के जीवित होने का कोई संकेत नहीं मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493